चरवाह समेत चार भैंसों की ट्रेन से कटकर मौत

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। मानसिक रूप से कमजोर 55 वर्षीय वृद्ध की चार भैंसों समेत ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला बहादुर निवासी छविनाथ सिंह के घर काम करने वाले 55 वर्षीय मुंशीलाल को शिकोहाबाद से कासगंज पैसेंजर ट्रेन की टक्कर लगने से मुंशीलाल तथा चार भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई है जिसकी लिखित फौती सूचना छविनाथ सिंह ने कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला को दी। छविनाथ सिंह ने बताया कि मुंशीलाल छविनाथ की ससुराल से आया था जो पिछले 20 वर्षों से उनके यहां भैंस चराने का कार्य करता था। मुंशीलाल मानसिक रूप से कमजोर था तथा वह खाने पर ही रहता था। मुंशीलाल का कोई पैतृक स्थान नहीं था ना ही कोई उसका नाते रिश्तेदार था। जिसके कारण वह उन्हीं के घर रहकर कार्य किया करता था। शाम लगभग 6:30 बजे मृतक मुंशीलाल भैंसों को चराकर वापस आ रहा था, तभी बहादुर नगला अंडरपास के पास फगुनातनपुर में पीछे से आ रही शिकोहाबाद कासगंज एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी। जिससे मुंशीलाल तथा चार भैंसों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दरोगा विनोद कुमार यादव ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *