गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण परेशान

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। सदर तहसील के परियर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।उन्नाव कानपुर को जोड़ने वाला परियर बिठूर सड़क पर पानी कई जगह एक से दो फिट तक भर गया है।अगर ऐसे ही बढ़ता रहा पानी तो जल्द ही उन्नाव कानपुर को जोड़ने वाला परियर बिठूर मार्ग होगा प्रभावित । गंगा नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जिससे क्षेत्र के एक दर्जन गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है। जिससे आवागमन का एक मात्र साधन नाव है।प्रभावित गांवों में मानाबांग्ला, ललतूपुरवा, महानंदा पुरवा, टपरा, अतरी, बहरौला, पनपथा, जुड़ापुरवा, बाबूबंगला और वंदनपुरवा शामिल हैं।लेखपाल संघ के अध्यक्ष दीपचंद्र ने बताया कि बाढ़ का पानी पहले से अधिक हो गया है। राहत और बचाव कार्यों के लिए कटरी क्षेत्र में सभी नावें तैनात हैं। स्थानीय लोग ऊंचे स्थानों और बाढ़ राहत शिविरों में शरण ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *