हरदोई, समृद्धि न्यूज। गुरुवार को अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार कक्ष में जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर प्रचलित विभिन्न अभियान,अपराध नियंत्रण,कानून व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी। एवं आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उसके उपरांत अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा रिक्रूट आरक्षियों की ट्रेनिंग के सम्बन्ध में कार्यों की समीक्षा की गई।तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए,एवं फीडबैक लिया गया।अपर महानिदेशक द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में नवनिर्मित कैंटीन/जलपान गृह का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अपर पुलिस महा निदेशक लखनऊ जोन द्वारा पुलिस लाइन में गई गोष्ठी
