मेरठ: कंप्यूटर सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 9 लड़कियां और 3 लडक़े पकड़े गए

मेरठ: मेरठ पुलिस ने गढ़ रोड स्थित एक कॉम्प्लेक्स में कंप्यूटर सेंटर की आड़ में चल रहे स्पा सेंटर पर छापा मारकर जिस्मफरोशी का भंडाफोड़ किया है। मौके से नौ लड़कियां, तीन ग्राहक और संचालक को हिरासत में लिया गया। लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं।
नौचंदी थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने एक कंप्यूटर सेंटर पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सेंटर पर कंप्यूटर ट्रेनिंग और जॉब वर्क सिखाने का बोर्ड लगा था, जबकि अंदर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने नौ युवतियां और तीन ग्राहकों को हिरासत में लिया है, जबकि सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया गया है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि नई सडक़ स्थित कंप्यूटर सेंटर में देह व्यापार चल रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची तो सेंटर के बाहर एफेबल डिजाइन्स कंपनीज नाम से कंप्यूटर सेंटर का बोर्ड लगा था। पुलिस टीम अंदर पहुंची तो वहां देह व्यापार चलता मिला। तुरंत ही कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूरे मामले की जांच जारी है, अधिकारियों ने कहा है कि पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *