बदायूं: देर रात गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान एक गौतस्कर और एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गया। बाएं पैर में गोली लगने के बाद गौतस्कर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव आनंददीपुर में तीन दिन पहले शनिवार व रविवार को तस्करों ने जंगल में प्रतिबंधित पशुओं का काटा था। तस्कर मांस ले गए और अवशेष कुएं में फेंक गए थे। इसकी जानकारी होने पर हिंदू संगठन के लोगों में रोष फैल गया। पशु प्रेमी और बजरंग दल के लोगों ने क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को रोकने की मांग की थी। मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव जुनैदपुर और खंदक के बीच जंगल में पशु काटने की तैयारी कर रहे तस्करों की घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही तस्करों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से सिपाही नितिन बालियान घायल हो गया। पुलिस ने अपनी सुरक्षा में जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक तस्कर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम बहारे आलम बताया। भागे हुए आरोपी का नाम शमशीर उर्फ़ शमशेर निवासी शहबाजपुर थाना सहसवान बताया।
बदायूं: गोतस्करों से मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी घायल
