रूस में 2 बार भूकंप के झटके, 7.8 रही तीव्रता

समृद्धि न्यूज। रूस के कामचटका क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता ७ से ज्यादा बताई जा रही है। रूस में बीते एक महीने में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे यहां के लोगों में डर का माहौल है। अब एक बार फिर शुक्रवार को रूस के कामचटका प्रायद्वीप की धरती भूकंप से हिल गई। भारतीय समय अनुसार रात 12 बजकर 28 मिनट पर और 12 बजकर 38 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। 20 मिनट के भीतर दो बार भूकंप के कारण धरती कांप गई। रूस के कामचटका में आए पहले आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 रहीं, वहीं दूसरे भूकंप की तीव्रता 6 मापी गई है। भूकंप आने के बाद समुद्र में ऊंची लहरें उठीं और सुनामी आने का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अब तक भूकंप के कारण नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *