Surya Grahan 2025: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

समृद्धि न्यूज। 21 सितंबर का दिन विशेष है, इस दिन साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को बहुत सी बातों का ख्याल रखना जरूरी है। आज (21 सितंबर 2025) साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। धार्मिक और ज्योतिष नजरिए से ग्रहण का विशेष महत्व होता है। यह ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण होगा, इसके 15 दिन पहले साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था जिसे भारत में देखा गया था। यह ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। आंशिक सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य का कुछ हिस्सा ढक जाता है। धार्मिक नजरिए से सूर्य ग्रहण तब होता है जब राहु और केतु सूर्य को अपना ग्रास बना लेते हैं। ग्रहण के दौरान हर तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों को करना वर्जित हो जाता है।

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय

घर से बाहर नहीं निकला चाहिए, मान्यता है कि ग्रहण की किरणें गर्भ में पल रहे शिशु पर दुष्प्रभाव डाल सकती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर के अंदर ही रहना चाहिए।

तेज धार वाली चीजों का प्रयोग न करें

कैंची, चाकू या सुई जैसी चीज़ों का इस्तेमाल ग्रहण के दौरान नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से शिशु के शरीर पर जन्मचिह्न (कट या निशान) बनने की आशंका बताई जाती है।

मंत्र जाप और नामस्मरण करें

इस समय देवी-देवताओं के नाम का जप, गीता-पाठ या रामायण का पाठ करना शुभ माना गया है। इससे मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

आखिरी सूर्य ग्रहण का समय

आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण 15 दिनों के अंतराल पर दूसरा ग्रहण है इससे पहले 07 सितंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था। अब 21 सितंबर को भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजकर 59 मिनट से ग्रहण शुरू हो जाएगा। जो रात के लगभग 03 बजकर 23 मिनट तक चलेगा। यह ग्रहण करीब 4 घंटे 24 मिनट तक चलेगा। भारतीय समय के अनुसार रात करीब 11 बजे से शुरू होगा। भारत में इस समय रात होगी जिसके चलते इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *