काम दिलाने व शादी करने का झांसा देकर महिला से लूटे १५ हजार, मुकदमा दर्ज

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पीडि़ता शीला देवी उर्फ जावित्री पत्नी हेतराम निवासी ग्राम भंवतापुर थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत उम्र करीब 45 वर्ष कुछ दिन पहले से अपने पति से अलग लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर चटाई बेचने व चंदन तिलक लगाने का काम करती है। कुछ दिन पहले मुझे रेलवे स्टेशन चारबाग पर फर्रुखाबाद के रहने वाले चरनजीत पुत्र नामालूम, श्यामा देवी पत्नी स्व0 दिनेश व राज पुत्र दिनेश मिले। जिन्होंने मुझे बातों से बहला फुसलाकर कहा कि वह मुझे फर्रुखाबाद में काम दिला देंगे और यदि मैं चांहूगी तो मेरी शादी भी करा देंगे। मैं उनकी बातों में आकर उनके साथ उनके घर रेलवे स्टेशन कमालगंज जिला फर्रुखाबाद के पास नई बस्ती (हरदेव नगर) आ गई। मेरे पास मेरे बैग मे 15 हजार 5 सौ रूपये व मेरी चांदी की एक जोड़ी पायल व चांदी के कान के कुंडल थे और कुछ कपड़े भी थे। कमालगंज आने के बाद श्यामा देवी आदि ने मुझे काम नहीं दिलवाया। जब मंैने उनसे कहा कि मंै वापस जा रही हूँ, तो श्यामा के घर पर उसके लडक़े राज व लडक़ी रोशनी व श्यामा व चरनजीत ने कल दिनांक 20.09.2025 की रात में गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी तथा मेरा बैग जिसमें उक्त सारा सामान था। वह भी हड़प लिया। मैं डर के कारण श्यामा के घर से चुपचाप रात में ही निकल गई और मैं पैदल चलकर थककर श्यामा के घर से काफी दूर पहुंचकर बैठ गई। किसी ने मेरे बारे में 112 पर सूचना दी। तब पुलिस वाले वहां पहुंचे और मेरी डाक्टरी कराई। मेरे बैग में रखे सामान के साथ मेरा छोटा मोबाइल श्यामा के घर छूट गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *