समृद्धि न्यूज। इंदौर के रानीपुरा इलाके में एक पुरानी 3 मंजिला इमारत गिरने से हडक़ंप मच गया। हादसे में घायल १४ लोगों को एमवाय में भर्ती करवाया है।
इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि 13 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका थी, लेकिन एक और बच्चे को बचा लिया गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। वह सुरक्षित है, इस तरह 14 लोगों को बचा लिया गया है। इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई है।
शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक रानीपुरा में सोमवार रात एक 3 मंजिला पुरानी इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और १४ लोगों को घायल अवस्था में निकालकर महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अल्फिया और ईममुद्दीन अंसारी है मृतकों के नाम, दोनों चाचा भतीजी थे।
#WATCH | Indore, MP | Collector Shivam Verma said, "… 13 people were suspected to be buried in the collapse. But another child has been rescued and has been taken to the hospital. He is safe. So 14 people have been rescued… Out of this, 2 people have died…" https://t.co/nt8UKC2uFX pic.twitter.com/dW3za74lN3
— ANI (@ANI) September 22, 2025
कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि इमारत का अगला हिस्सा हाल ही में दोबारा बनाया गया था, जबकि पिछला हिस्सा काफी पुराना था। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन मिलकर इमारत की नींव की स्थिति की जांच करेगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि बिल्डिंग का एक हिस्सा बगल के एक ढांचे पर भी गिरा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत पहले से ही जर्जर हालत में थी और उसमें कुछ दिनों से दरारें दिख रही थीं।
