सीएम योगी की खुली चेतावनी: गजवा-ए-हिंद के नाम हिंसा करने वालों को जहन्नुम की टिकट

समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर के घूघुलपुर में हैं। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए चेतावनी दी की भारत में रहकर गजवा ए हिंद के नाम पर हिंसा करने वाले नर्क जाने का रास्ता देखलें। योगी ने साफ किया कि अगर को उपद्रव करेगा, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने एक बार फिर प्रदेश में अराजकता और दंगा फैलाने वालों को चेतावनी दी। कहा कि यूपी में ऐसा करने की हिम्मत की तो जहन्नुम का टिकट दूंगा।

बरेली का हवाला देते हुए सबक लेने की नसीहत दी। उन्होंने छांगुर की कालनेमि राक्षस से तुलना करते हुए कहा कि विकास में बाधा डालने वाले राक्षसों का विनाश होगा। सपा और कांग्रेस के अराजकतत्वों से मिले होने की बात कही। सीएम ने कहा कि कुछ लोग भारत में रहते हैं, लेकिन गजवा-ए-हिंद का नारा लगाकर देश के भीतर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। भारत की धरती पर ये नहीं होगा। भारत की धरती महान आत्माओं की भूमि है। यहां उन महान आत्माओं के आदर्श चलेंगे, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दिया है। गजवा-ए-हिंद की कल्पना करना, इसके बारे में सपना देखना भी नरक का टिकट बन जाएगा। जो लोग ऐसी गतिविधियों में लगे हैं, वे कान खोलकर सुन लें। देर-सवेर उनका भी हश्र छांगुर जैसा ही होगा।

योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में आगे कहा कि एक तरफ विकास बेरोकटोक रफ्तार से हो रहा है और दूसरी तरफ कुेछ ऐसे तत्व भी हैं जो विकास में बाधा डाल रहे हैं। योगी ने कहा ऐसे लोग त्योहारों के दौरान व्यवधान पैदा करना चाहते हैं, अराजकता को वो अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं, मैं उन्हें यहां चेतावनी देता हूं कि अगर आप विकास में बाधा बनेंगे, तो ये मानकर चलें कि यही विकास सबसे पहले आपके विनाश का कारण बनेगा। सीएम योगी ने त्योहारों के दौरान हुई घटनाओं पर तंज करते हुए कहा कि अगर कोई त्योहारों और उत्सवों के दौरान व्यवधान पैदा करने की कोशिश करेगा, तो उसे इस व्यवधान की कीमत चुकानी पड़ेगी, जिसे उसकी आने वाली पीढिय़ां भी याद रखेंगी। वहीं वह मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात करके बच्चों से भी मिले। बच्चों को टाफियां देकर उन्हें दुलार किया और खूब मन लगाकर पढऩे को कहा। इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *