M.P.: जबलपुर में तेज रफ्तार बस दुर्गा पंडाल में घुसी, 20 घायल

समृद्धि न्यूज। मध्यप्रदेश के जबलपुर के सिहोरा में मंगलवार रात एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सीधे एक दुर्गा पूजा पंडाल में जा घुसी। इस दर्दनाक घटना में 18 से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्घटना के वक्त पंडाल में दुर्गा पाण्डाल में भण्डारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। जिसके कारण वहां काफी भीड़ थी। बस के घुसते ही पंडाल में भगदड़ मच गई।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में देर रात अष्टमी पर सिहोरा के गौरी तिराहे के पास दुर्गा पंडाल के समीप आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे थे, तभी अचानक कटनी से जबलपुर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस डच्49 च् 0261 अनियंत्रित होकर भीड़ में जा घुसी। बेकाबू बस के पंडाल में घुसते ही मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन तब तक 15 से 20 लोग बस की चपेट में आ गए। बस चालक शराब के नशे में धुत था, इसी कारण उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने बस पर पथराव भी कर दिया। हादसे में घायल लोगों को तत्काल सिहोरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया, इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गंभीर रूप से घायल

खुशबू बंशकार (17 वर्ष)
रोली सोनी (25 वर्ष)
सिपाहीलाल विश्वकर्मा को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शिफ्ट किया गया। इसके अलावा ममता कोल, बंदना बर्मन, संध्या चौधरी, शिखा चौधरी, कैलाश चौधरी, मनीष दहिया, कोदुलाल बर्मन और सोहनलाल सहित अन्य कई लोग घायल हैं।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर-एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारियों को घायलों का इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसडीएम अनुराम सिह को मेडिकल कॉलेज में रहकर घायलों के इलाज की निगरानी के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से चर्चा की। ेेेेदेर रात संभागायुक्त धनंजय सिंह और पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर और एसपी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *