समृद्धि न्यूज। फिेलीपींस में आए भूकंप की वजह से भारी तबाही हुई है। अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.9 रही थी। फिलीपींस में 6.9 तीव्रता के साथ जोरदार भूकंप आया है। खबरों के मुताबिक भूकंप के कारण इमारतें ढह गईं और कम से कम 69 लोगों की मौत हो गई है, साथ ही दर्जनों घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात मध्य फिलीपींस में 6.9 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे पत्थर और कंक्रीट की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, मलबा गिरने से कई लोग घायल हो गए। हदशत में आए लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा। भूकंप का केंद्र लगभग 90,000 की आबादी वाले तटीय शहर बोगो से लगभग 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। अग्निशमन अधिकारी रे कैनेटे ने बताया कि भूकंप के तीव्र झटकों से घरों और एक दमकल केंद्र की कंक्रीट की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं, शहर की बिजली गुल हो गई और डामर सडक़ों पर गहरी दरारें पड़ गईं।
समुद्री जलस्तर में तेजी से बदलाव
फिलीपींस भूकंप विज्ञान एजेंसी फिलवोल्क्स ने समुद्री भूकंप के बाद आफ्टरशॉक और नुकसान की चेतावनी दी है. एजेंसी ने यह भी चेतावनी दी कि यहां पर धाराओं और समुद्री जल स्तर में तेजी से बदलाव हो सकते हैं. आमतौर पर भी यहां के सभी लोगों को असामान्य लहरों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. इस साल जनवरी में देश में दो बड़े भूकंप आए थे, मगर किसी तरह के हताहत की सूचना नहीं थी.
