फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शनिवार को सेन्ट्रल जेल चौराह सातनपुर मण्डी रोड स्थित कोचिंग सेंटर के बेसमेंट के सेफ्टिक टैंक में हुए ब्लास्ट अब तक दो बच्चों की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। वहीं आधा दर्जर से अधिक गंभीर रूप से घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रुप से घायलों को रेफर कर दिया गया है।
डीएम, एसपी, एएसपी, सीओ व पुलिस बल ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। बताया गया कि धमाका इतना तेज था कि आसपास का इलाका दहल गया। पुलिस धमाके की जांच-पड़ताल में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, थाना कादरी गेट के क्षेत्र सातनपुर आलू मंडी रोड सेन्ट्रल जेल के पास स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के सामने द सन लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर में शनिवार को जोरदार धमाका हुआ।
थाना नवाबगंज के गुठिना निवासी योगेश राजपूत व रविन्द्र शर्मा कोचिंग का संचालन बीते कुछ माह से कर रहे थे। दोपहर के समय बच्चे कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहे थे।
उसी दौरान अचानक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट के सेफ्टिक टैंक में हुए जोरदार ब्लास्ट हुआ।
विस्फोट इतना भयानक था की कोचिंग सेंटर की दीवार टूटकर दूर जाकर गिरी।
दीवार की ईंटे भी काफी दूर सडक़ पर बिखर गयीं।
घटना की सूचना पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, सीओ सिटी एश्वर्या उपाध्याय, नगर मजिस्टे्रट संजय बंसल व कोतवाली पुलिस व थानों की पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं डीएम, एसपी ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिये।
घायलों में
अभय पुत्र सुदीप श्रीवास्तव
निखिल पुत्र नीलू यादव निवासी गुंजन बिहार कालोनी
अंशुल पुत्र प्रदीप यादव
आयुष यादव पुत्र प्रदीप यादव निवासी ग्राम मीरपुर
अभय राजपूत पुत्र रघुवीर निवासी टिकुरियन नगला
प्रभात पुत्र बबलू
आकाश सक्सेना पुत्र राजेश सक्सेना
रिदम यादव पुत्र विवेक यादव
अंशिका गुप्ता पुत्री पंकज गुप्ता निवासी सेंट्रल जेल चौराहा
आकाश कश्यप पुत्र दीपक कश्यप निवासी निंनौआ फतेहगढ़
मृतकों में
आकाश कश्यप
आकाश सक्सेना
वहीं बताया गया कि मृतक आकाश कश्यप के पिता दीपक कश्यप नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद में सफाई कर्मी के रुप में तैनात है। वहीं आकश सक्सेना के पिता जो दरोगा है और वह लखनऊ में तैनात है।
