समृद्धि न्यूज। मानसून के खत्म हो जाने के बाद भी इन दिनों कई राज्यों में बारिश का प्रकोप जारी है। इसके चलते उन इलाकों में रहने वाले लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश सहित कई अन्य राज्य के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, कर्नाटक और ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। चक्रवात शक्ति के असर को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात की गई हैं। मौसम का यह असर पांच से सात अक्तूबर तक रहेगा। इस दौरान छह अक्तूबर को सबसे ज्यादा बारिश होगी। एहतियात के तौर पर माता वैष्णो देवी यात्रा को रोका गया है। मचैल यात्रा भी स्थगित की गई है। 05 अक्टूबर को झारखंड में और 06 अक्टूबर को बिहार के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ होने की संभावना है। इसके अलावा अगले 4 से 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ छींटे पडऩे और तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की गति चलने का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 05, 07, 08 और 09 अक्टूबर को हल्की से माध्यम बारिश गरज के साथ होने की संभावना है। 5 से 7 अक्टूबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज हवाओं 30-50 किमी प्रति घंटे की गति के साथ बारिश का अलर्ट है।
महाराष्ट्र-गुजरात समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं-बारिश
