फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दीपावली नजदीक आते ही अबैध आतिशबाजी कारोबारी सक्रिय हो गये हैं। पुलिस ने बिना लाइसेंस भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी लाने में दो को गिरफ्तार किया है। आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार व उनकी टीम ने लकूला तिराहे के कुछ दूर लकूला की तरफ से आती हुई एक बोलेरो पिकअप में भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद कर ली। पकड़े गये आरोपियों नें अपना नाम अभिषेक गुप्ता पुत्र अमरीश गुप्ता निवासी खतराना फर्रुखाबाद, मो0 राशिद पुत्र खलील निवासी समधन गुरसहायगंज जनपद कन्नौज बताया। दोनों के पास से कुल 620 रूपये की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दीपावली को बिक्री के लिए 19 कार्टून अवैध आतिशबाजी भी बरामद की है।

अवैध रुप से आतिशबाजी लेकर आ रहे दो गिरफ्तार
