यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं डेटशीट में बदलाव, हिंदी की परीक्षा एक साथ नहीं

समृद्धि न्यूज। यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। संशोधित टाइम टेबल के मुताबिक दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी। इंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा अब 12 मार्च को दूसरी शिफ्ट में होगी, पहले 20 फरवरी को सुबह की शिफ्ट में इंटरमीडिएट संस्कृत और शाम की शिफ्ट में इंटर अंग्रेजी की परीक्षा थी। ऐसे में दोनों विषय लेने वाले स्टूडेंट्स को दिक्कत होती। इसे लेकर भी दोनों विषय लेने वाले छात्र परेशान थे। प्रधानाचार्याें ने इसके लिए भी यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह को पत्र भेजा था। इसके बाद सचिव की ओर से इसमें भी बदलाव किया गया। अब हाईस्कूल की हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 को पहली शिफ्ट में और इंटरमीडिएट की हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षाएं 18 फरवरी को दूसरी शिफ्ट में होंगी। पहले 18 फरवरी को सुबह में हाईस्कूल हिंदी और इंटर सामान्य हिंदी, जबकि शाम में हाईस्कूल प्रारंभिक हिंदी और इंटर हिंदी (साहित्यिक) की परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया था। बोर्ड के इस निर्णय से हाईस्कूल के 2750945 और इंटरमीडिएट के 2479352 छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली है। छात्र-छात्राएं ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड जनवरी 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र छात्रों को उनके संबंधित स्कूलों से मिलेगा। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक फोटोयुक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड भी लेकर अनिवार्य रूप से जाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *