आयुक्त सभागार में किया गया कार्यशाला का आयोजन
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को आयुक्त सभागार में Repurpose Used Cooking Oil (RUCO) से सम्बन्धित कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला में सम्बन्धित संस्था SSS Oil Brothers Private Limited द्वारा Collection and Supply of Used Cooking Oil (UCO) for Biodiesel Production पर प्रस्तुति दी गई।इस मौके पर
मंडलायुक्त श्री कुमार ने अयोध्या में ठेले (स्ट्रीट फूड वेन्र्डस) से संग्रहण के लिए सप्लाई चेन बनाने हेतु निर्देशित किया तथा टापअप (यूज्ड तेल में ताजे तेल का मिश्रण) न करने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि जो खाद्य कारोबारकर्ता RUCO योजना से आच्छादित है,वे अपने अगल बगल वालों को भी प्रेरित करें।इसके साथ ही उनके द्वारा नगर क्षेत्र से RUCO से सम्बन्धित जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया।साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि जनपद में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में RUCO योजना से सम्बन्धित प्रगति को प्रकाशित कराने एवं होर्डिंग्स पर RUCO योजना का प्रचार प्रसार को भी प्रदर्शित कराने एवं RUCO कम्पनी द्वारा प्रयोग किए जाने वाले तेल का कलर चार्ट उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा धीरज राजपाल को सभी फूड वेन्डर्स से समन्वय स्थापित करते हुए RUCO के विषय में जानकारी उपलब्ध कराने एवं RUCO को प्रोत्साहित करने हेतु सहायक आयुक्त(खाद्य)-II द्वारा जनपद अयोध्या का RUCO योजना हेतु ब्राण्ड एम्बेस्डर नियुक्त किया गया है।खाद्य कारोबारकर्ता के पास RUCO से सम्बन्धित प्रमाणपत्र जिस पर यह प्रदर्शित हो कि,मेरे प्रतिष्ठान पर दो बार से ज्यादा का तेल प्रयुक्त नहीं किया जाता है,इसका प्रमाणपत्र प्रदर्शित कराने हेतु निर्देशित किया गया।सहायक आयुक्त(खाद्य)-II द्वारा बैठक में बताया गया कि जनपद अयोध्या जनपद अयोध्या में RUCO के माडल के रूप में प्रथम चरण में नगर पालिका अयोध्या में लागू कराया जाएगा तथा सफल होने के बाद उसे पूरे जनपद में SSS Oil Brothers Private Limited आच्छादित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही साथ उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि एसएएस द्वारा छोटे से छोटे स्ट्रीट फूड वेन्डरों को प्रोत्साहित करने के लिए दस रूपए प्रति किग्रा. के दर प्रोत्साहन राशि भी कम्पनी की तरफ से दिए जाएंगे किन्तु शर्त यह होगी कि पंद्रह लीटर से अधिक प्रति माह खराब तेल का संग्रहण SSS Oil Brothers Private Limited द्वारा रखे गए कन्टेनर में उपलब्ध कराएगें तथा अन्त में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II, द्वारा सभागार में उपस्थित समस्त खाद्य कारोबारकर्ता स्ट्रीट फूड/स्वीट शाॅप/नमकीन निर्माताओं को उपस्थित होने हेतु आभार प्रकट किया गया।
