समृद्धि न्यूज। सोनभद्र जनपद से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बभनी थाने के जोबेदह गांव में एक महिला ने 10 माह के अपने बच्चे को जलते चूल्हे में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के जोबेदह गांव में 28 वर्षीय राजपति ने अपने दस माह के दुधमुंहे बच्चे को जलते चूल्हे में डालकर उसकी जान ले ली। फिर खुद साड़ी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर एएसपी टीएन त्रिपाठी ने पूरी जानकारी दी। बभनी थाने के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया वह बुधवार को छत्तीसगढ़ स्थित अपने ससुराल से मायके आई थी। उन्होंने आगे बताया कि बुधवार को रात के खाने के बाद जब सभी घरवाले सो गए तब राजपति ने दस माह के बेटे को जलते चूल्हे में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सोनभद्र: मां ने चूल्हे में फेंका अपना दस माह का बच्चा, मौत, खुद फांसी लगाकर दी जान
