हरदोई पुलिस अधीक्षक ने 3 थाना प्रभारी पर की बड़ी कार्यवाही

हरदोई। कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने प्रभारी निरीक्षक लोनार अजय कुमार गौतम,प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद आन्नद नारायण त्रिपाठी व थानाध्यक्ष मंझिला पर की कार्यवाही। कर्तव्यों में लापरवाही बरतने, जनसुनवाई,आईजीआरएस में सही ढंग से कार्य न किये जाने व विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक लोनार अजय कुमार गौतम,प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद आन्नद नारायण त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।तथा थानाध्यक्ष मझिला को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया।साथ ही एसपी ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को निर्देशित किया है कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों/दायित्वों के प्रति उदासीनता/शिथिलता न बरते अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *