पत्रकारिता समाज की मार्गदर्शिका-डॉ सुमन गुप्ता

प्रेस जनता की आवाज बनकर करता है लोकतंत्र की रक्षा-प्रो अनूप कुमार

अयोध्या, समृद्धि न्यूज़। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर कुलपति कर्नल डॉ बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी की मुख्य अतिथि प्रेस काउंसिल आफ इंडिया की सदस्य एवं जनमोर्चा हिंदी दैनिक की संपादक डॉ. सुमन गुप्ता रही। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. अनूप कुमार ने किया।राष्ट्रीय प्रेस दिवस की संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. सुमन गुप्ता ने कहा पत्रकारिता समाज की मार्गदर्शिका है।इस पर समाज के उच्च मानदंडों को स्थापित करने का दायित्व भी है।इस डिजिटल दुनिया ने पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी बदलाव कर दिया है।डॉ गुप्ता ने कहा कि प्रेस काउंसिल आफ इंडिया को अब मीडिया काउंसिल के रूप में परिवर्तन करना चाहिए।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया के दायरे से बाहर है अब इसे उसमें शामिल करने की आवश्यकता है।इससे पत्रकारिता संरक्षित हो सकेगी।फेक न्यूज़ से दुनिया एक नई चुनौती का सामना कर रही है।ऐसी स्थिति में मीडिया को अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने के आवश्यक कदम उठाने होंगे।अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. अनूप कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस सत्य, पारदर्शिता और जनशक्ति का उत्सव है।लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ को बड़े सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना होता है। इसका सामना जिम्मेदार एवं निष्पक्ष पत्रकारिता ही कर सकती है।प्रेस को जनता की आवाज बनकर लोकतंत्र के मूल्य की रक्षा करना है।भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी ने कहा कि पत्रकारिता आर्टिकल 19 के उपबंध के आधार पर आज लोकतंत्र की स्थापना के लिए कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि आज के इस डिजिटल दौर में प्रत्येक नागरिक को संवैधानिक मूल अपबंधों की जानकारी रखनी चाहिए।स्वतंत्र प्रेस लोकतंत्र की आत्मा है और पत्रकारिता उसी का पोषण करती है।धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राज नारायण पांडेय ने कहा कि समाचार पत्र सामाजिक उत्तर पुस्तिका के समान है जिसके लाखों परीक्षक और अनगिनत समीक्षक होते हैं।वर्तमान में पत्रकारिता का क्षेत्र काफी व्यापक हो गया है।संगोष्ठी का तकनीकी संचालन विभाग के शिक्षक क्षितिज द्विवेदी एवं उनकी छात्र टीम ने किया।इस अवसर पर दयानंद त्रिपाठी, महिमा,उत्तम ओझा,रिंकी,अक्ष पांडेय,सृष्टि,शिवांग चतुर्वेदी, हंसिका,अर्पिता तिवारी,शगुन जायसवाल एवं बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *