मशहूर सिंगर ह्यूमन सागर ने दुनिया को कहा अलविदा

समृद्धि न्यूज। मशहूर सिंगर ह्यूमन सागर के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। वो महज 34 साल के थे। ह्यूमन कई दिनों से जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे। लड़ते-लड़ते सोमवार (17 नवंबर) शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ह्यूमन सागर की मौत के पीछे की वजह मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार ह्यूमन सागर की मौत मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के कारण हुई। उनकी खराब तबीयत के चलते पिछले तीन दिनों से AIIMS भुवनेश्वर में उनका इलाज चल रहा था। 14 नवंबर को दोपहर करीब 1:10 बजे ह्यूमन सागर को गंभीर हालत में AIIMS भुवनेश्वर लाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें मेडिकल ICU में शिफ्ट कर कई जांचें कीं। उनके शरीर के कई जरूरी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टरों ने बताया कि वो एक्यूट-ऑन-क्रोनिक लिवर फेल्योर, बाइलेटरल न्यूमोनिया और डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी जैसी गंभीर स्थितियों से जूझ रहे थे। उनकी हालत तेजी से बिगड़ती गई और सोमवार की शाम को उन्होंने आखिरी सांस ली। इस दुखद खबर के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। कम उम्र में यूं ह्यूमन सागर के दुनिया छोडक़र जाने से उनके तमाम चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *