ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम- 2016 विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रणंजय कुमार वर्मा के निर्देशानुसार अपर जनपद न्यायाधीश/प्राधिकरण सचिव अनिल कुमार वर्मा के निर्देश पर मेसर्स यश पैका लिमिटेड पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम- 2016 विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त जागरूकता कार्यक्रम में प्राधिकरण सचिव श्री वर्मा के साथ साथ सचिन कुमार श्रीवास्तव,डाॅ प्रियंका त्रिपाठी, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल सिस्टम तथा कुलशेखर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।उक्त शिविर में सचिन कुमार श्रीवास्तव द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के विषय पर जानकारी देते हुए कहा गया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम- 2016 के तहत व्यक्तियों को अपने कचरे को जैव निम्नीकरणीय,गैर-जैव निम्नीकरणीय और घरेलू कचरे के रूप में अलग अलग इकट्ठा करना चाहिए।इसके अनुसार किसी भी व्यक्ति को खुले में कचरा फेंकना,जलाना या दफनाना मना है।इसके अलावा कचरा पैदा करने वालों को उपयोगकर्ता शुल्क देना होगा और कचरे को अलग करने और इकट्ठा करने के लिए अधिकृत कचरा संग्रहकर्ताओं को सौंपना होगा।सचिव श्री वर्मा द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम- 2016 के विषय पर जानकारी देते हुए अपने उद्बोधन में कहा गया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन ठोस कचरे के संग्रहण,परिवहन,उपचार और निपटान की एक व्यवस्थित प्रक्रिया है।इसका उद्देश्य पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभावों को कम करना है।इसमें पुनर्चक्रण,खाद बनाना और कचरे से ऊर्जा प्राप्त करना जैसी तकनीकें शामिल हैं ताकि कचरे के उत्पादन को नियंत्रित किया जा सके और संसाधनों को बचाया जा सके। इनके द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व को भी बताया गया जैसे पर्यावरण संरक्षण(प्रदूषण और स्वास्थ्य के खतरों को कम करता है।),संसाधन संरक्षण (मूल्यवान सामग्री को पुनर्चक्रण के माध्यम से संरक्षित करता है।),स्वास्थ्य और स्वच्छता (सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है और वेक्टर-जनित रोगों के प्रसार को रोकता है।)श्री वर्मा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के विषय पर भी जानकारी देते हुए आगे कथन किया गया कि

  • “यदि पेड़ धरा पर नहीं रहेंगे तो जीवन हमारा नहीं बचेगा,
  • प्यासी धरतीय करे पुकार, पेड़ लगाकर करो श्रृंगार,
  • आओ हम सब पेड़ लगाएं, धरती पर हरियाली लाएं,
  • नीर बचायें जीवों को बचायें, वसुन्धरा को स्वर्ग बनाएं,
  • आओ हम सब पेड़ लगाएं, धरती पर खुशहाली लायें,
  • जीवन में आयेगी खुशहाली,जब आस-पास होगी हरियाली”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *