बुखार से पीडि़त महिला की हालत बिगड़ी, मौत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बुखार से पीडि़त महिला की हालत बिगड़ गयी। उसे सीएचसी ले जाया गया।जहां चिकित्सक डॉ0 अमरेश कुमारने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार जनपद मैनपुरी के कस्बा भोगांव निवासी किरनलता उम्र 40 वर्षीय पत्नी अमित कुमार जो की बीते दिनों अपने भतीजे सुरेन्द्र कठेरिया निवासी मोहल्ला चिलांका कस्बा कायमगंज के यहाँ आई थी। उन्हें बुखार आने पर परिजन उन्हें पुलगालिब पुलिया के निकट एक प्राइवेट चिकित्सक के यहाँ ले जाकर उपचार करवाया। बुधवार को किरन की हालत बिगडऩे पर उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आये। जहाँ ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डॉ0 अमरेश कुमार ने किरनलता को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मसिस्ट रोहित ने महिला की मौत का मेमो कोतवाली भिजवाया। तत्काल प्रभाव से कस्बा चौकी से कांस्टेबिल विजय गुर्जर व सचिन कुमार ने आकर देखा, तो उनके आने से पहले ही परिजन शव घर लेकर चले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *