समृद्धि न्यूज। चक्रवात दित्वाह तेजी से दक्षिण भारत की ओर बढ़ रहा है और इसके असर से तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। पुड्डुचेरी में प्रशासन ने लोगों से घर में रहने की अपील की है।
#WATCH | तमिलनाडु: चक्रवात दितवाह के प्रभाव में नागपट्टिनम जिले के वेधरण्यम इलाके में हाल ही में हुई भारी बारिश से नमक उत्पादन पर बहुत बुरा असर पड़ा है, जिससे करीब 9,000 एकड़ नमक के खेत प्रभावित हुए हैं। pic.twitter.com/WEAZFVvGbp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2025
जबकि स्कूल-कॉलेज अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। वहीं मछुआरों को समुद्र में न जाने का आदेश दिया गया है। चक्रवात के चलते 60 सदस्यीय बचाव दल मौके पर तैनात किया गया है। राज्य में सुबह से ही आसमान बादलों से ढका है और पिछले एक घंटे से लगातार तेज बारिश हो रही है।
#WATCH | A red alert has been issued for Puducherry due to Cyclone Ditwah. The district administration has advised the public not to come out unnecessarily and has asked all departments to remain on alert. The Fisheries Department has also warned fishermen not to go out to sea… pic.twitter.com/hIiKTvtP48
— ANI (@ANI) November 29, 2025
चक्रवात दित्वाह के असर से तमिलनाडु में भारी बारिश
तमिलनाडु में चक्रवात दित्वाह के प्रभाव के कारण, नागपट्टिनम जिले के वेदारण्यम क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी वर्षा से नमक उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे लगभग 9,000 एकड़ नमक क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
#WATCH | तमिलनाडु: चक्रवात दितवाह के प्रभाव में नागपट्टिनम जिले के वेधरण्यम इलाके में हाल ही में हुई भारी बारिश से नमक उत्पादन पर बहुत बुरा असर पड़ा है, जिससे करीब 9,000 एकड़ नमक के खेत प्रभावित हुए हैं।
वीडियो ड्रोन से ली गई है। pic.twitter.com/91KwT5iQGW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2025
चक्रवात दित्वाह के कारण उड़ानों पर पड़ सकता है असर: एयर इंडिया
एयर इंडिया ने जानकारी दी है कि चक्रवात दितवाह के कारण भारी बारिश और तेज़ हवाओं की वजह से चेन्नई और दक्षिण भारत के कुछ दूसरे शहरों से आने-जाने वाली हमारी उड़ानों पर असर पड़ सकता है। एयरलाइंस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ़्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।
Cyclonic Storm DITWAH Alert ⚠️
The Cyclonic storm over the southwest Bay of Bengal is moving North – Northwest and is expected near the North Tamil Nadu–Puducherry–South Andhra Pradesh coast by early Nov 30. Residents are advised to follow safety instructions and stay indoors… pic.twitter.com/FZiYMZTozz
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 29, 2025
श्रीलंका में आपातकाल, 123 की मौत
#OperationSagarBandhu standing strong with the people of 🇱🇰!
Two aircraft carrying 20+ tonnes of relief supplies and NDRF teams landed in Colombo early this morning, ready to support ongoing search and rescue efforts across 🇱🇰.#NeighbourhoodFirst #CycloneDitwah @MEAIndia… pic.twitter.com/OmSlSombjF
— India in Sri Lanka (@IndiainSL) November 29, 2025
वहीं चक्रवात दित्वाह श्रीलंका में भयानक तबाही के बाद भारत की ओर बढ़ा है। राष्ट्रपति दिसानायके ने आपातकाल लागू किया। अस्पताल, सेना और राहत एजेंसियों को तेजी से काम करने का आदेश। अब तक 123 लोगों की मौत, 130 लापता हैं। वहीं भारत ने 27 टन राहत सामग्री और बचाव दल भेजे हैं। कोलंबो एयरपोर्ट पर फंसे भारतीयों की मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन शुरू की गई है।

