चोरी की भैंसों समेत 4 बदमाश गिरफ्तार, 3 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल

हरदोई, समृद्धि न्यूज। बीती रात जिले के बेनीगंज और पिहानी थाना क्षेत्रों में दो हुईं अलग-अलग मुठभेड़ों में पुलिस ने चार बदमाशों को धर दबोचा।जिनमें तीन बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हुए। गिरफ्तार आरोपियों पर भैंस चोरी,अवैध हथियार बंदी,व्यापारी पर हमले और फायरिंग जैसी गंभीर वारदातों में शामिल होने का आरोप है।
पुलिस ने दोनों स्थानों से पिकअप वाहन, चोरी की भैंस और अवैध असलहे बरामद करते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हाल के दिनों में भैंस चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस को सतर्क थी।19 नवंबर,25 नवंबर और एक दिसंबर को तीन गांवों से कुल 12 भैंस चोरी हुई थीं। भैंस चोरी की घटनाओं के दबाव में पुलिस सक्रिय हुई।पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि तस्कर चोरी की भैंसों को पिकअप से कल्याणमल मिश्रिख रोड की ओर ले जा रहे हैं।पीछा करने पर पिकप हथियाघाट के पास गड्ढे में फंस गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।जवाबी कार्रवाई में सीतापुर निवासी फुरकान और मुजफ्फरनगर निवासी शराफत के पैरों में गोली लगी,जिन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। उनके चार साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।पुलिस ने मौके से तीन भैंसें,25 हजार रुपये नकदी, पिकप डाला और दो अवैध तमंचे बरामद किए।पूछताछ में दोनों ने चोरी की भैंसों को उन्नाव की फूड कंपनियों को बेचने की बात कबूल की। उधर पिहानी कोतवाली पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे।पीछा करने पर दोनों ने फायरिंग की, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सीतापुर निवासी अलाउद्दीन के पैर में गोली लगी,जबकि उसका साथी सद्दाम घेराबंदी में दबो लिया गया।दोनों 16 नवंबर को मूंगफली व्यापारी इरशाद पर किए गए हमले और फायरिंग कांड में वांछित थे। पुलिस ने इनके पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की। इस मामले में दो अन्य आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *