कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध होकर पति ने सल्लास खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उलियापुर के मूल निवासी तथा हाल निवासी प्रेम नगर के दिलीप कुमार बाथम उम्र 22 वर्षीय पुत्र राम बहादुर का विवाह लगभग 5 वर्ष पूर्व गयादेवी पुत्री रामचरन निवासी दौलतपुर थाना राजेपुर के साथ हुआ था। परिजनों के अनुसार उसकी एक 4 वर्षीय बच्ची दिव्यांशी है। दिलीप कुमार तम्बाकू की गोदाम में कभी-कभी काम करने जाता था। इसी बात पर पति व पत्नी में आये दिन झगड़ा होता था। जिसको लेकर पत्नी गया देवी खेत में शौचक्रिया करने की बात कहकर अपनी इकलौती बच्ची दिव्यांशी को ससुराल छोडक़र अपने मायके चली गई। बच्ची अपनी माँ को याद करके रोती थी। जिसको लेकर पति अपनी पत्नी को बुलाने के लिए उसके मायके राजेपुर गया, तो पत्नी ने पति पर गाली-गलौज कर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस द्वारा पकड़वाया था।
ग्राम प्रधान के कहने पर पति दिलीप कुमार को पुलिस ने छोड़ दिया था। उसके बाद उसकी बच्ची दिव्यांशी अपनी माँ को याद करके रोनी लगी। पिता बच्ची को रोता देख उसे चुप कराकर मंगलवार को अपना एंड्रायड फोन 3 हजार रुपये में गिरवीं रखकर पत्नी को बुलाने के लिए उसके मायके चला गया, लेकिन पत्नी ने पति को खरी खोटी सुनाते हुए उसके साथ अपनी ससुराल जाने से इन्कार कर दिया था। गुस्साए पति वहाँ से चला आया और अपने घर प्रेमनगर में आकर घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर मढिय़ा के पास लगे हैण्ड पम्प पर दिलीप ने सल्फास खा ली और वहाँ पर गिर गया। वहाँ से गुजर रहे लोगों ने दिलीप को पड़ा देख उसकी माँ सरोजनी देवए सहित आदि परिजनों को सूचना दी गयी। मौके पर पहुँची सरोजनी देवी, बहन पुष्पा, सीता, मधू दिलीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए। जहाँ ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डा0 विपिन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर लेहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दिलीप की बहनों ने 108 एंबूलेंस पर कॉल की। करीब एक घंटा बीतने के बाद भी एंबूलेंस नहीं आयी। समय अधिक होने से हालत और बिगडऩे लगी। उसके बाद उसकी माँ व बहनें ई-रिक्शा द्वारा प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुॅचे। जहाँ से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दिलीप कुमार की मौत हो गई। परिजन शव घर ले आये। सूचना पर मण्डी चौकी इन्चार्ज बलवीर ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक दिलीप की माँ सरोजनी देवी ने बताया की मेरी चार बेटियों में इकलौता पुत्र था। बड़ी बेटी मछला उर्फ पूजा की शादी पंजाब में की है, दूसरे नम्बर पर मृतक था। उससे छोटी तीन बहनें पुष्पा, सीता, मधू ने बताया की हम तीनों बहनें ग्राम पितौरा मं तम्बाकू की गोदाम में बन्डल काटते हैं।
पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध पति ने सल्फास खाकर दी जान
