कासगंज: डीजे के विवाद में दूल्हे के साले लोगों को रौंदा, तीन की मौत

कासगंज, समृद्धि न्यूज। गंजडुंडवारा के एक पैलेस में शादी समारोह में डीजे पर नाचने से रोकने पर युवक ने बुजुर्गों पर कार चढ़ा दी। जिससे तीन की मौत हो गई। बुजुर्गों ने डीजे पर नाचने का विरोध किया था। जिसके बाद युवक ने गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठाया। वहां अचानक चीख-पुकार और अफरा-तफरी ने माहौल को मातम में बदल दिया। कार से तीन लोगों को रौंदे जाने के बाद शादी की सभी रस्में रोक दी गईं। दुल्हन दीक्षा को लेकर पूरा परिवार नगला मंशा पहुंचा, जहां आसुंओं के बीच बेहद सादगी से फेरे और शेष रस्में पूरी की गईं।
बुधवार की रात गंजडुंडवारा के जेड पैलेस में वहीं के मंशा नगला निवासी राम सनेही के बेटे विकास की शादी कार्यक्रम चल रहा था। अपने चचेरे भाई की बेटे की शादी में सुरेश चंद्र, उनके छोटे भाई गिरीश और साडू ब्रजेश भी शामिल हुए थे। देर रात करीब एक बजे डीजे पर लडक़े लड़कियां डांस कर रहे थे। यह देख मौजूद बुजुर्गों ने आपत्ति जताई तो थाना द्रेगंज मलखान नगला निवासी श्र्तिेदार कौशल ने गाली गलौज कर दी। ज्यादा आपत्ति जताने पर डीजे बंद कर दिया। विवाद के दौरान सुरेश, गिरीश व ब्रजेश बाहर आकर बीड़ी पीने लगे। तभी कौशल गुस्से में आया और अपनी ईको कार बैक करते हुए तीनों पर चढ़ा दी। सुरेश के बेटे रिंकू उर्फ सुधीर ने बताया कि आरोपी ने दोबारा तीनो पर कार चढ़ाई और भाग गया। वहीं परिजन व मेहमान भागते हुए बाहर की ओर दौड़ पड़े। लहूलुहान पड़े तीनों लोगों को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत की खबर ने पूरे परिवार की खुशियों को गमी में बदल दिया। दूल्हा विकास से लेकर सभी रिश्तेदार बेसुध से नजर आए। आरोपी के जीजा धर्मेंद्र ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि डीजे पर महिलाओं के साथ नाचने से रिश्तेदारों ने मना किया था। धर्मेंद्र और नन्हे भी उसी समय बाहर खड़े बातचीत कर रहे थे। कौशल की कार उनके बेहद करीब से निकली। धर्मेंद्र ने बताया कि हमें अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि हम कैसे बच गए। एक व्यक्ति कार के निचले हिस्से में फंस गया था, लेकिन कौशल ने कार नहीं रोकी। वह कार को तेजी से दौड़ा रहा था। इस दौरान करीब 30-40 मीटर तक उसने कार के साथ व्यक्ति को घसीटा। यह घटनाक्रम एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। सीसीटीवी में सफेद रंग की कार तेजी से आती हुई दिख रही है। व्यक्ति को गिरते देख वहां मौजूद लोग भागते दिख रहे हैं। गंजडुडवारा थाना इंस्पेक्टर भोजराज अवस्थी ने बताया कि पुलिस फुटेज की जांच कर रही है। वहीं बताया कि गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव नगला मंसा निवासी सपा नेता विकास यादव पुत्र रामसनेही यादव की शादी फर्रुखाबाद के मीरपुर, कायमगंज की दीक्षा यादव से बुधवार रात जेडएस पैलेस में हो रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली तथा गिरीश व बृजेश के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *