मैदानी इलाकों में शीतलहर का अलर्ट, उत्तर में बारिश-बर्फबारी

समृद्धि न्यूज। पहाड़ों से उतर रही ठंड मैदानी इलाकों को तेजी से अपनी आगोश में ले रही है। सुदूर से चली सर्द हवाएं दिल्ली में पनाह ले रही हैं। उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में तापमान गिरने की संभावना है। राजस्थान में कुछ जगहों पर तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। तमिलनाडु और अंडमान निकोबार में भारी बारिश की संभावना है। मौमस विभाग ने 6 और 7 दिसंबर को 8 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत उत्तर पश्चिमी झारखंड और उत्तरी ओडिशा में कुछ जगहों पर शीतलहर चलने की संभावना है। इसके अलावा 6 और 7 दिसंबर को उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के मौसम में तेज बदलाव दर्ज किया जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी की संभावना बढ़ी है, वहीं मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और कई चक्रवाती प्रसार अगले दिनों में मौसम को और अधिक परिवर्तित कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश इस समय शुष्क और अत्यंत ठंडे मौसम से गुजर रहा है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम केंद्र शिमला ने 5 से 7 दिसंबर के बीच चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। वहीं मौसम विभाग ने राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना जताई है। शीतलहर के कारण राजस्थान के कई इलाकों में गलन महसूस हो रही है। कुछ जगहों पर तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। खासकर कानपुर, आगरा, मुजफ्फरनगर, बरेली, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) और बाराबंकी में शीतलहर के साथ तापमान में तेज गिरावट की संभावना है। इसी प्रभाव से उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *