हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवो में शुक्रवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में खलिहान में रखी धान की फ़सल व मडहे में आग लगने से मडहे में रखा सामान जलकर राख हो गया ग्रामीणों ने आग पऱ काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पायी फायर बिग्रेड को सूचना दिया गया लेकिन फायर बिग्रेड जिला मुख्यालय से दुरी का हवाला देकर दो घंटे का समय आने का बताया पीड़ितों ने क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना देकर क्षतिपूर्ति की मांग किया है थाना क्षेत्र के डोहर गांव में किसान बड़कू पाल ने अपने धान की फ़सल ढाई बीघा फ़सल को खलिहान में मड़ाई कराने के लिए रखा था कि संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से धान की फ़सल को जलता हुआ देखकर ग्रामीणों के साथ मौके पऱ पहुंचकर तालाब से डब्बा बाल्टी में पानी लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई पीड़ित किसान के अनुसार करीब ढाई बीघा धान की फ़सल जलकर राख हुई है पीड़ित किसान ने क्षेत्रीय लेखपाल नवीन श्रीवास्तव को सूचना दिया है इसी प्रकार ग्राम पंचायत महुगढ़ के समौती गांव निवासी सूर्य लाल के मडहे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मडहे में रखा दस कुंतल चावल, चरकट मशीन, चारपाई ड्रम सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गया मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली पीड़ित के अनुसार आगजनी की घटना से पच्चीस हजार रूपये की क्षति हुई है मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिजेंद्र पाण्डेय ने पीड़ित को आश्वासन देते हुए क्षेत्रीय लेखपाल कृष्ण चंद्र मिश्रा को सूचना दिया है जिससे पीड़ित को दैवीय आपदा राहत कोष से क्षतिपूर्ति मिल सके
