समृद्धि न्यूज। शामली जिले में एक खतरनाक अपराधी का एनकाउंटर हुआ। अपराधी लंबे समय से फरार था और उसके सिर पर 50 हजार का इनाम था। गुप्त सूचना पर दो थानों की टीमों ने इलाके में घेराबंदी की थी, जिस दौरान मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। शामली जिले की थानाभवन और बाबरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। देर रात थाना थानाभवन और थाना बाबरी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेढ़ मे 50 हजार रुपये के इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी समयदीन उर्फ सामा को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। अपराधी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह ने पूरी घटना की विस्तृत जानकारी दी। एसपी ने बताया कि समयदीन, निवासी मोहल्ला रायजादगान थाना कांधला, जो कुछ समय से जनता कॉलोनी ऊरुकेरे जनपद तुमकुर कर्नाटक में छिपकर रह रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि समयदीन थानाभवन इलाके से गुजरने वाला है। इसके बाद दोनों थानों की टीमों ने इलाके में घेराबंदी कर दी। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी फायरिंग में समयदीन को गोली लगी और वह घटनास्थल पर ही ढेर हो गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल की तलाशी में पुलिस को भारी मात्रा में हथियार मिले। इनमें 9 एमएम पिस्टल, 32 बोर की पिस्टल, 315 बोर का तमंचा और कई जिंदा कारतूस शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समयदीन गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन मामलों में वांछित था। पुलिस उसकी आपराधिक कुंडली खंगालने में जुटी है ताकि उसके नेटवर्क और संभावित सहयोगियों का पता लगाया जा सके।
शामली: 50 हजार इनामी हिस्ट्रीशीटर समयदीन पुलिस मुठभेड़ में ढेर
