एडीएम, एसडीएम व तहसीलदार तथा दमकल के सीओ ने पहुंचकर की जांच
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। होटल के हाल में चल रहे रुकाई के कार्यक्रम के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। इस दौरान एक कर्मचारी झुलस कर घायल हो गया और कई लोग फंस गये। सूचना पर आनन-फानन में पुलिस पहुंच गयी। आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और घटना के संबंध में सूचना उच्चाधिकारी को दी। सूचना पर एडीएम, एसडीएम व तहसीलदार तथा सीओ ने पहुंचकर की जांच पड़ताल। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ कोतवाली के बेबर रोड पॉलीटेक्निक कालेज के पास रामा पैलेस के नाम से होटल व रेस्टोरेंट संचालित है। रविवार को होटल के तीसरी मंजिल हाल में नगला पीतम निवासी कुलदीप कुमार के भाई विजय प्रताप की रुकाई का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के बाद भोजन को टेबल पर लगाया गया था, तभी एक सिलेंडर में अचानक आग लग गयी। आग लगते ही मैरेज हाल में भगदड़ मच गयी। इस दौरान मोहल्ला गड़ी कोहना निवासी होटल कर्मी संदीप कुमार पुत्र झब्बू लाल झुलस गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, एसडीएम संजय सिंह, तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, दमकल के सीओ वीपी त्रिपाठी, कोतवाल फतेहगढ़ सचिन सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गये। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
