कांग्रेसियों को पुलिस ने नहीं करने दिया भाजपा कार्यालय का घेराव

 शहर अध्यक्ष के आवास के बाहर कांग्रेसियों ने बैठकर जताया विरोध
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवाह्न पर शहर अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय के घेराव करने का ऐलान किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते अपने मकसद में कांगे्रसी सफल नहीं हो सके, आखिरकार आवास से कुछ दूरी पर सडक़ पर बैठकर पुलिस की निगरानी में विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार द्वारा विपक्षी दल कांगे्रस पार्टी नेताओं के खिलाफ राजनैतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से गैर कानूनी तरीके से कार्यवाही की जा रही है। जो देश के सामने बेनकाब हुई है, जिसको लेकर जनपद में धरना प्रदर्शन किया गया। सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ यंग इंडियन मामले में ईडी की कार्यवाही की गई, जो न्यायालय द्वारा फैसला दिया गया कि ईडी की कार्यवाही दुर्भावना ग्रसित है। इस घटना को बेनकाब होने पर कांगे्रसियों ने प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर भाजपा कार्यालय घेरने का आवाह्न किया। जिसको लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया गया। सीओ सिटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल अंकुर मिश्रा के निवास पर पहुंच गया और उन्हें नजरबंद कर लिया। काफी प्रयास के बाद वह अपने दरवाजे के बाहर निकलते, वैसे ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और घर के बाहर धरने पर बैठ गये। सुबह से ही अपने कांग्रेसी नेताओं व पदाधिकारियों को सूचना भेजकर बुलवा लिया। उनके साथ कांगे्रस पदाधिकारी भी धरने पर डटे रहे। कई घंटे तक चले प्रदर्शन में आखिरकार उन्हें वहीं पर धरना स्थगित करना पड़ा और विरोध प्रकट करते हुए नारेबाजी की। इस मौके पर प्रदेश सचिव अर्चना राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, अम्मार अली, कोआर्डिनेटर शिवाशीष तिवारी, हिलाल शफीकी, रेहान खान, तन्मय मिश्रा, संजू अग्निहोत्री, कैलाश यादव, अमर मिश्रा, अतीक सलमानी, वात्सल्य मिश्रा, राशिद खान, राहुल आदि कांगे्रसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *