फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मार्ग दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार को ट्रैफिक पुलिस ने टैक्सी से इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को ज्ञानेश्वर पाण्डेय पुत्र बाबूराम पाण्डेय बाइक से किसी काम से जा रहे थे, तभी ओवरटेक करने पर वह वाहन की चपेट में आकर गम्भीर रुप से घायल हो गये। घटना की सूचना राहगीरों ने आईटीआई चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को डॉ0 राममनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
बाइक ओवरटेक कर रहा बाइक सवार वाहन की चपेट में आया, घायल
