राजगढ़ मिर्जापुर/क्षेत्र पंचायत की बैठक शुक्रवार को राजगढ़ के सभागार में हुई ।जिसमें वित्तीय वर्ष 25 26 के लिए 27 करोड़ 45 लाख 251 रुपए का बजट पास किया गया
बजट को पास करते हुए क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जो पूर्व का बजट था उसे पर पूरा कार्य हो चुका है ।कुछ कार्य शेष रह गए हैं। जिस पर कार्य चल रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही सुमंगला योजना पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य दो बेटियों वाले परिवारों का रजिस्ट्रेशन कारण और अधिक से अधिक लाभ परिवारों को दिलाई। उन्होंने कहा कि अग्रिम कार्य के लिए 45 सरकारी योजनाओं पर 27 करोड़ 45 लाख 251 रुपए का बजट पास किया गया है जिसमें सभी ग्राम प्रधानों को एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को 2 जून तक सभी कार्य योजना बनाकर ब्लॉक को देना है ब्लॉक की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि इस समय 2016 के सर्वे के आधार पर सर्वेक्षण किया जा रहा है। परिवारों का जो 29 जनवरी तक किया जाएगा जिसमें सभी परिवार के लोगों को आधार कार्ड जॉब कार्ड और पासबुक देना पड़ेगा उन्होंने कहा कि हर गांव से 25 लोगों को सबसे गरीब चिन्हित करके उन्हें रोजगार एवं आवास दिलाना है ।साथी उन्होंने कहा कि इस समय सीमा स्तंभन का कार्य चल रहा है और गांव में मॉडल साहब बनाने की योजना चल रही है इस समय 10 नए मॉडल शाप और आए हैं जिन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाएगा और 27 जनवरी को चुनार में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा जिसमें 100 गरीब कन्याओं का शादी करने का लक्ष्य है जिसमें से 52 जोड़ों का लक्ष्य पूरा हो गया है शेष 48 जोड़े अभी और रजिस्ट्रेशन करने हैं ।इसके लिए उन्होंने ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय जनों से सहयोग मांगा कि वह गरीब से गरीब लोगों का शादी कर करके उन्हें पुण का भाग बनाएं इसके पहले बैठक को खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव पशु चिकित्सा अधिकारी अग्रेश यादव वन रेंज अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी समाज कल्याण अधिकारी राकेश यादव संतोष कुशवाहा संबोधित किया इस मौके पर एमएलसी लाल बिहारी यादव के प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह सांसद प्रतिनिधि दुखरन सिंह ,राजेंद्र सिंह, इंस पटेल, राजकुमारी सिंह ,गुलाब मौर्य, रविशंकर पटेल ,रमेश यादव, इंद्रजीत सिंह पटेल ,जन्मेजय सिंह, कमलेश कुमार, राजकुमार आदि प्रधान उपस्थित रहे । इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य राजदीप सिंह राजू, बाबू नंदन सिंह ,राजू मौर्य, उपेंद्र सिंह, अरविंद पटेल, शाहिद खान आदि उपस्थित रहे
राजगढ़ क्षेत्र पंचायत की बैठक में 27 करोड़ 45 लाख 251 रुपए का बजट पास किया गया
