धोखाधड़ी के मामले में युवक पर मुकदमा दर्ज.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। धोखाधड़ी कर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार विजय सिंह चौहान निवासी लोहिया पुरम ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि वह 1 जनवरी 2023 को मेसर्ष सोसाइटी डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लि0 कम्पनी के ब्रांच इंचार्ज पद पर नयुक्त हुआ। फर्रुखाबाद ब्रांच में विश्वजीत दास पुत्र दिलीप कुमार दास निवासी 65/1550 रतनपुर कालोनी पनक बहादुर नगर कानपुर 1 दिसम्बर 2022 से 11 मार्च 2023 तक ब्राच इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे। विश्वजीत ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर ब्रांच का स्टाक एरियल, टाइड, पैमपर आदि धोखाधड़ी कर 3 लाख 67 हजार माल का बाजार में बेंच दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *