चुनार (मिर्जापुर)। क्षेत्र के सीखड़ बाजार में प्राचीन रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रहे पंद्रह दिवसीय रामलीला के आठवें दिवस का मंचन राम जानकी मंदिर अस्पताल पर हुआ। भगवान श्री राम भाई लक्ष्मण माता सीता सहित मुनि अगस्त के आश्रम पर जाना वहां माता अनसुईया द्वारा मां सीता को नारी धर्म का उपदेश देने तदुपरान्त जयंत पुत्र काग भूसूंडी ने माता सीता के चरण में चोच मारना माता सीता के चरण से बहते खून को देख भगवान श्री राम ने सीक के बाण का अनुसंधान कर कौए का एक आंख फोड़ना उसके बाद सरभंग मुनि के आश्रम मे पहुचे जहां भगवान का दर्शन कर मुनि ने देह त्याग दिया आदि लीला का मंचन हुआ।
इस दौरान व्यास धैर्य नारायण मिश्र, समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष मुकेश पांडेय सौरभ, श्रृंगारिया रिंकू मिश्रा, प्रबंधक अभय शंकर चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पाठक, रतन पांडेय, योगेश्वर त्रिपाठी, गुड्डू पांडेय, धनेश मिश्रा, मिन्टू त्रिपाठी, शर्मा पांडेय, पंकज शुक्ला, कल्लू पाठक, धीरज चतुर्वेदी, दीपू पांडेय, सचिदानंद मिश्रा, नरेश त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, सूरज मौर्य, घरवारू मिश्रा, सहनाई वादक बाके लाल बनारसी सिंह सहित सैकड़ों संख्या में मेला प्रेमी उपस्थित रहे।
सीखड़ की रामलीला देखने उमड़ रही भक्तों की भीड़
