बाजार करने आये साइकिल सवार को बाइक सवार ने मारी टक्कर

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव गूजरपुर पमारान में साप्ताहिक बाजार लगती है। जिसमें क्षेत्र के लोग बाजार हाट करने आते हैं। इसी बाजार में थाना क्षेत्र के गांव कांकर निवासी अवनीश पुत्र रतीराम जो बाजार करने के लिए आया था, तभी थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरौर निवासी अजय पुत्र भल्लू की बाइक व साइकिल सवार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भिजवाया। हालत गंभीर होने पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अमित ने जिला अस्पताल राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *