शराबी युवक का गांव के बाहर पड़ा मिला शव

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। घर से अक्सर गायब रहने वाले शराबी युवक का शव गांव के बाहर सडक़ के किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाने क्षेत्र के गांव राजारामपुर मेई निवासी अनुराग दीक्षित उर्फ खलीफा का शव शनिवार सुबह पौने दस बजे गांव के बाहर सडक़ के किनारे पड़ा मिला। लोगों ने परिजनों को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे भाई संतुलित दीक्षित, मां मीरा देवी पत्नी स्व कुंवर बहादुर सहित परिजन चीख पुकार करने लगे। दोपहर बाद थाने पहुंचे मृतक के भाई संतुलित दीक्षित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसआई अभिलाख सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने संतुलित दीक्षित की सूचना पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई संतुलित दीक्षित ने बताया कि भाई अनुराग दीक्षित शराब पीता था और घर से गायब भी रहता था। सुबह गांव के बाहर सडक़ के किनारे भाई मृत अवस्था में पड़ा मिला। मृतक अपने भाई शिवकांत दीक्षित, बहन सपना, संतुलित दीक्षित में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *