पुलिस की ट्रेनिंग लेने के लिए एक दर्जन युवक युवतियां हुए रवाना

 मोहल्लेवासियों ने माला पहनाकर किया स्वागत, छुड़ाई आतिशबाजी
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर से सुबह लगभग एक दर्जन से अधिक युवक-युवतियां पुलिस की वर्दी पहनने के लिए रवाना हुए। मोहल्लेवासियों ने माला पहनाकर व आतिशबाजी छुड़ाकर युवाओं को विदा किया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस भर्ती के लिए नगर से लगभग एक दर्जन से अधिक युवा व युवतियां ट्रेनिंग के लिए रवाना हुए। जिसमें लगभग तीन लड़कियां भी शामिल हैं। इससे नगर में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि कांस्टेबिल पद पर इतने युवाओं के चयन के बाद तैयारी कर रहे बच्चों को और ऊर्जा मिलेगी। जिनको इस बार सफलता नहीं मिली वे और मेहनत करके अपने मुकाम को हासिल करेंगे। पुलिस में भर्ती हुए नगर के मोहल्ला पुराना गनीपुर निवासी सिद्धांत राज जिनके पिता का साया उनके बचपन में छिन गया था। मां आंगनवाड़ी कार्यकत्री है जिन्होंने मेहनत करके सिद्धांत राज को पढ़ा लिखाकर इस काबिल बनाया कि आज वह अपनी मां की मेहनत को देश की सेवा करके दिख सके। सिद्धांत राज का कहना है कि वह बहुत खुश है कि मेरा चयन पुलिस विभाग में हो गया है। यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मैं अपने देश और समाज की सेवा करने के लिए तैयार हूं। इसके पीछे उनकी मां मीनाक्षी देवी, चाचा सर्वेश कुमार व गुरुजनों का सहयोग रहा है। सभी लाभार्थी सुबह नगर के युवा और युवतियां पुलिस प्रशिक्षण के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रशिक्षण के लिए इन जगह रवाना हुए नए पुलिसकर्मी

नगर के मोहल्ला पुराना गनीपुर निवासी सिद्धांत राज अयोध्या, सिरमौरा निवासी खुशबू पुत्री लालाराम लखीमपुर खीरी, सिरमौरा निवासी अभिषेक शाक्य रायबरेली, सिरमौरा निवासी राजू यादव अयोध्या, सिरमौरा निवासी आदित्य यादव रायबरेली, सिरमौरा निवासी प्रभा यादव पुत्री दलवीर यादव आंबेडकर नगर, मोहल्ला सलेमपुर बरतल निवासी रामखिलाड़ी रायबरेली, नवाबगंज बाजार निवासी हासिम इदरीस रायबरेली, बाजार निवासी अमित गुप्ता लखीमपुर व एक ही घर से चयनित हुए तिराहा निवासी चचेरे भाई बहन अंकित वर्मा सीतापुर, तनु वर्मा पुत्री रामवीर सिंह लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *