हरदोई में चाइल्ड हॉस्पिटल में लगी भीषण आग

हरदोई, समृद्धि न्यूज। हरदोई जिले में निजी चाइल्ड हॉस्पिटल में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद धुआं ऊपरी मंजिलों तक फैल गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने मिलकर मरीजों को सीढिय़ों के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला।
हरदोई जिले के कीर्ति कृष्णा चाइल्ड हॉस्पिटल में बुधवार को भीषण आग लगने से हडक़ंप मच गया। हॉस्पिटल स्टाफ ने आनन-फानन में आग की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को दी। सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। इसके साथ ही हॉस्पिटल के अंदर फंसे मरीजों और तीमारदारों को निकालने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।  फायर ब्रिगेड टीम ने हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर फंसे मरीजों और तीमारदारों को सीढ़ी के जरिए रेस्क्यू कर नीचे उतारा। कीर्ति कृष्णा चाइल्ड हॉस्पिटल शहर कोतवाली क्षेत्र के नघेटा रोड पर स्थिति है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि कोतवाली शहर क्षेत्र के नघेटा रोड पर स्थित एक प्राइवेट बाल चिकित्सालय में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है। इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझा लिया गया है। इस प्रकरण में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *