समृद्धि न्यूज। बिहार के जमुई जिले में टेलवा बाजार रेलवे हॉल्ट के पास सीमेंट से लदी मालगाड़ी डीरेल हो गई। हादसे में 15 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, ट्रैक के मरम्मत का काम जारी है। जसीडीह-झाझा रेलखंड पर टेलवा बाजार हॉल्ट के पास शनिवार रात मालगाड़ी के १५ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें पांच पुल के नीचे गिरे। कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन अप-डाउन ट्रैक बाधित रहे। रेलवे ने मरम्मत और जांच शुरू की। पूर्व आसनसोल मंडल के तहत आने वाले जसीडीह-सिमुलतला रेलखंड के बीच जमुई जिले टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बड़ुआ नदी पर स्थित रेलवे ब्रिज पर एक मालगाड़ी पलट गई। यह गाड़ी आसनसोल की ओर से सीमेंट लेकर झाझा की ओर जा रही थी, इसी बीच अपलाइन मालगाड़ी शनिवार की रात करीब 11:40 बजे अचानक डीरेल गई। इस हादसे में मालगाड़ी के कुल 15 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें से 10 डिब्बे रेलवे ब्रिज पर ही पलट गए, जबकि 5 डिब्बे ब्रिज से नीचे बड़ुआ नदी में गिर गए। हादसा इतना भयावह था कि कई स्थानों पर पटरियां तक उखड़ गईं, दुर्घटना के बाद जसीडीह रेलखंड की अपलाइन पूरी तरह ठप हो गई, जबकि सुरक्षा कारणों से डाउनलाइन पर भी परिचालन रोक दिया गया।
Jamui, Bihar: A cement-laden goods train from Jasidih to Jhajha derailed late Saturday near Barua River Bridge at Simultala–Telwa Halt, with 19 of its 42 wagons going off the tracks including 10 falling into the river disrupting traffic on both lines; fortunately, no casualties… pic.twitter.com/C5QgPinT8P
— IANS (@ians_india) December 28, 2025
इसके चलते इस रूट से गुजरने वाली कई यात्री ट्रेनें जसीडीह सहित आसपास के स्टेशनों पर रोक दी गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरीय अधिकारी, तकनीकी टीम और दुर्घटना राहत दल मौके पर पहुंच गए। के्रन और अन्य भारी मशीनों की मदद से पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
