अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगाँठ के पावन अवसर पर 22 जनवरी गुरुवार को प्रात: 9 बजे एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण रहा और श्रीराम के जयघोष से गांव/कस्बे गूंज उठें।
शोभायात्रा का शुभारंभ ग्राम कोलासोता से हुआ, जो वजीरपुर, गैलहार, रतनपुर, पमारान होते हुए राजपुर से गुजरकर अमृतपुर ठाकुरद्वारा तक पहुंचा। आयोजकों के अनुसार इस शोभायात्रा में करीब 1000 से 1200 वाहनों का विशाल काफिला शामिल हुआ। जो अपने आप में एक भव्य और आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किया। यात्रा के दौरान डीजे, भक्ति संगीत और आकर्षक वाहन सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। भगवा ध्वज, श्रीराम के जयकारे और श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा क्षेत्र राममय हो गया। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल हुए। इस अवसर पर राकेश सिंह प्रधान ग्राम कोलासोता एवं देवेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि श्रीराम की यह शोभायात्रा सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति की एकता का प्रतीक है।
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगाँठ पर निकली भव्य शोभायात्रा
