नवाबगंज/शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज क्षेत्र स्थित गुसरापुर रामनगर के शिव शक्ति धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पांचवें दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया। महोत्सव की शुरुआत काशी विश्वविद्यालय के आचार्य डॉ0 मनोज बाजपेई के मार्गदर्शन में मंत्रोच्चार और विशेष पूजन से हुई।
शोभायात्रा शिवशक्ति धाम से प्रारंभ होकर गुसरापुर, रामनगर और शुकुरुलापुर से होते हुए पांच मंदिरों तक पहुंची। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था। पूरा मार्ग हर-हर महादेव और जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधान रामजी अवस्थी और अमन अवस्थी जैसे स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आयोजन समिति एवं प्रमुख सहयोगियों में रविकेश मिश्रा, अमन शुक्ला, सर्वेश शुक्ला आचार्य, कमल भारद्वाज, अभिषेक बाजपेई और आदित्य मिश्रा शामिल थे। सहयोगी सदस्यों में पवन अवस्थी, अखिलेश अवस्थी, शिवम अवस्थी, प्रसून अवस्थी, सुधीर, रमाकांत कश्यप, राधेश्याम, दिलीप, सुमित शाक्य, महावीर शाक्य और राजू श्रीवास्तव ने योगदान दिया।
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पांचवें दिन निकली भव्य शोभायात्रा
