फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अमृतपुर थाना क्षेत्र की पुरानी चौकी के पास खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते आग ने दो झोपडिय़ों को जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अमृतपुर निवासी सोनी पत्नी मुराद अली अपनी झोपड़ी में खाना बना रही थी। उस समय चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग नें विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग से छप्पर, कमरे के दो दरवाजे, 4 कुंतल गेहूं, 2 रजाई, 4 कम्बल, 2 चारपाई, 10 बोरी धान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अनुसार कुल 60000 रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मुराद अली मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मुराद अली ने बताया है कि कल ही उन्होंने झोपड़ी रखी थी। पीडि़त का कहना है कि अब उसके पास कुछ भी खाने पीने को नहीं बचा है। सब आग की भेंट चढ़ गया। उसने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगायी है।
चूल्हें की चिंगारी से दो झोपडिय़ों की जली गृहस्थी
