फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उपकार साहित्य साधना क्षेत्र मेला रामनगरिया में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में साधु संतों ने पहुंचकर भंडारा छका। इस मौके पर साधु संतों को कंबल का वितरण भी किया गया।
जानकारी के अनुसार मेला रामनगरिया में बुधवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उपकार साहित्य साधना क्षेत्र में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में साधु संतों व कल्पवासियों ने पहुंचकर भंडारा छका। महेश पाल सिंह उपकारी ने साधु संतों को कंबल देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि रामनगरिया मेले में करीब १३ वर्षों से भंडारे का आयोजन कराते चले आ रहे हैं। इस मौके पर ईश्वर दास महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, वीरेंद्र सिंह राठौड़, ईओ रविंद्र सिंह, अमित, मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित, वैभव सोमवंशी, अनुराग, विभोर सोमवंशी, कुशल पाल, सुब्रत, रोहित दीक्षित, आचार्य प्रदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।
उपकार साहित्य साधना क्षेत्र में हुआ विशाल भंडारा
