फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। परम संत ऋषि दुर्वासा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पांचाल घाट स्थित आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु पंहुचे और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही हजारों संतों नें भी आश्रम में पहुंच प्रसाद पाया। जिन्हें दक्षिणा देकर सम्मान सहित विदा किया गय
प्रतिवर्ष की भांति श्री दुर्वाषा आश्रम में महंत पीठाधीश्वर ईश्वर दास महाराज (ब्रह्मचारी) केनेतृत्व में भंडारे का आयोजन हवन-पूजन के साथ शुरू हुआ। सबसे पहले साधू-संतों को भंडारे का प्रसाद परोसा गया। मेला रामनगरिया की हलचल के बीच आयोजित भंडारे में संतों की संख्या में भी इजाफा नजर आया। इसके बाद आम श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। भंडारा अनवरत देर शाम तक चलेगा। महंत ईश्वर दास महाराज ने बताया की इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने भी भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करआशीर्वाद लिया। इस दौरान सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहीं। भास्कर दत्त द्विवेदी, डॉक्टर रोहित तिवारी, हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, डॉ0 अविनाश पाण्डेय, शिवम दुबे, अनूप मिश्रा, डॉ0 राघवेन्द्र अग्निहोत्री, नारायण दत्त द्विवेदी, आदित्य दीक्षित, मुनीशचन्द्र मिश्रा, फेम व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, योगेश गुप्ता, संजीव त्रिपाठी, अमित मिश्रा, राजेश पाठक, देवेन्द्र सक्सेना, अंकित दुबे, डॉ0 शैलेश राजपूत, विश्वनाथ गुप्ता, संजीव गुप्ता, मनोज दीक्षित, बॉबी दुबे, सुरेन्द्र पाण्डेय, दीपक मिश्रा, अंकित तिवारी, अभिषेक वाजपेयी, रानू दीक्षित, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता पाठक, राजीव अग्निहोत्री, महेश पाल सिंह उपकारी, वैभव सोमवंशी, अजय दुबे अज्जू, नितिन भारद्वाज आदि प्रमुख रूप से व्यवस्था में रहे।
ऋषि दुर्वासा की पुण्यतिथि पर हुआ विशाल भंडारा
