खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर निकाली जायेगी विशाल निशान पदयात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर विशाल निशान पदयात्रा निकाली जायेगी। जिसकी रुपरेखा बैठक के दौरान बनायी गयी।
श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट फतेहगढ़ के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष की भव्य निशान पदयात्रा निकली जाएगी। इसकी बैठक में सभी पदाधिकारी और सदस्य के द्वारा ये तय हुआ कि यात्रा बाबा श्याम के जन्मोत्सव 01 नवम्बर 2025 को प्रात: 10 बजे से कोतवाली फतेहगढ़ के सामने स्थित श्री ठाकुर द्वारा मंदिर फतेहगढ़ से प्रारम्भ होकर एल0आई0सी0 तिराहा, कचहरी तिराहा, पुलिस लाइन चौराहा होते हुये फतेहगढ़ कोतवाली, फतेहगढ़ चौराहे, भोलेपुर, नेकपुर, बढ़पुर होते हुये फर्रुखाबाद कोठापार्चा श्री खाटू श्याम मंदिर पर यात्रा का समापन होगा। इसकी जानकारी ट्रस्ट के आयोजक (राष्ट्रीय मंत्री) विवेक गुप्ता ने दी है। उन्होंने श्याम बाबा की निशान यात्रा में सभी श्याम प्रेमियों से प्रतिभाग करने की अपील की है। बैठक में विवेक गुप्ता, गौरव सक्सेना, संतोष गुप्ता, नरेश राजपूत, अनिल तिवारी (सभासद), सुधीर गुप्ता, विकास गुप्ता, सौरभ राजपूत, सनी राजपूत, सुबोध कुमार, हर्षित मिश्रा, अनिल वर्मा, टीना, रवीना, दीपक कश्यप आदि मौजूद रहे। बाबा के जन्मोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गयी हंै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *