उन्नाव। स्थानीय आर्य समाज मन्दिर, बड़ा चैराहा में विशाल शिव शोभायात्रा समिति द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 26 फरवरी दिन बुधवार प्रातः 11 बजे कमला मैदान से निकलने वाली विशाल शिव शोभा यात्रा को लेकर बैठक आहूत की गयी। बैठक मे समिति के संयोजक चन्द्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि महापर्व पर नगर के समस्त मन्दिरों की सफाई व सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन द्वारा सुनिश्चित करायी जाए। यात्रा मार्ग पर सड़कों की मरम्मत व लटके हुए बिजली के तारों को ठीक किया जाएं। यात्रा का शुभारम्भ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में रामस्वरूप ब्रह्मचारी के नेतृत्व में गणेश पूजन के उपरान्त आई.बी.पी. चैराहे पर झण्डी दिखाकर यात्रा प्रारम्भ की जायेगी। यात्रा संयोजक विनोद शर्मा ने बताया कि आगामी शिव बारात की तैयारियां चल रही हैं। जिसमें जनपद के अलग अलग क्षेत्रों से कई झाकियां शामिल होगी।
प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि 51 हजार झण्डों से पूरे नगर को सजाया जायेगा और लगभग 5 सैंकड़ा झांकियां यात्रा में शामिल रहेंगी। रात्रि 8 बजे से श्री झण्डेश्वर महोदव मन्दिर का श्रंृगार दर्शन, आरती, पूजन, प्रसाद वितरण के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। बैठक में सहसंयोजक अरूण प्रकाश सिंह ने कहा कि नगर पालिका यात्रा समापन के बाद सांय झण्डेश्वर मन्दिर बड़ा चैराहा सहित पूरे मार्ग की सफाई सुनिश्चित की जाएं व प्रातः 11 बजे से यात्रा समापन तक विद्युत आपूर्ति बन्द रखी जाएं। यात्रा के उपरान्त निर्बाध रूप से विद्युत पुनः चालू कर दी जाएं। बैठक में अवधेश सिंह, संजय शुक्ला, रामतनेजा, जसमीत सिंह, रेखा शुक्ला, सुरेश मिश्रा, नीरज शुक्ला आदि समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
महाशिवरात्रि पर धूमधाम से निकलेगी विशाल शिव शोभायात्रा
