फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की बैठक १५ अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा निकाले जाने को लेकर प्रदेेश अध्यक्ष धीरज पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापार मण्डल, विभिन्न संगठनों से अपील की गई कि तिरंगा यात्रा में 15 अगस्त को शामिल हो। यात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां दी गई और जिला प्रशासन से अनुमति भी ले ली गई है। यात्रा गुरुगांव देवी मंदिर से शुरु होकर बीबीगंज, टाउनहाल, पक्कापुल, चौक, घुमना, लालदरवाजा तक आयेगी और बद्री विशाल महाविद्यालय में राष्ट्रगान के साथ समापन होगा। धीरज पाण्डेय ने बताया कि यात्रा को इस बार और गति दी गई है। बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। यात्रा को भव्य बनाने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की टीम ने मिलकर दिव्यता प्रदान की है। पिछले तीन वर्षांे से आयोजन किया जा रहा है। यात्रा का साक्षी बनने के लिए संगठन द्वारा नगर के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें व्यापार मण्डल, साहस इंडिया गु्रप, ब्राह्मण जन सेवा समिति, भारतीय किसान यूनियन, किसान यूनियन अखण्ड प्रदेश, कियान यूनियन स्वराज गु्रप, हेल्पज फाउंडेशन सोसाइटी, संस्कार भारती, अपना दल, लोधी महासभा के लोग शामिल होंगे। इस मौके पर गौरव यादव, सदानंद शुक्ला, विक्रांत अवस्थी, सौरव गुप्ता, विशाल दुबे, आदित्य दीक्षित, अखिलेश राजपूत, सौरव शर्मा, आसिफ जमा खान, कुनाल कटियार, अभिनव कटियार, अभिषेक मिश्रा, रवि शुक्ला, राजेश यादव, अतुल मिश्रा, शिवांश श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह, सौरव शाक्य, नारायन दत्त द्विवेदी, श्याम सुंदर लल्ला, चन्द्रशेखर शर्मा, सुरजीत कटियार, अरविन्द शुक्ला, सौरव दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
15 अगस्त को नगर में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा
