आरएसएस के खिचड़ी भोज में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय स्वमसेवक संघ का मकर संक्रांति पर समरसता सहभोज कार्यक्रम शिवाजी पार्क आवास विकास में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मकर संक्रांति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता पर सभी को प्रयास करना चाहिए। सनातन धर्म को मजबूत करते हुए हम सब को बिना भेदभाव के एक होकर प्रयास करना चाहिए। खिचड़ी भोज में पूर्व संघ चालक सुबोध वर्मा, नगर संचालक सुशील, सहविभाग प्रचारक अमित, सह नगर कार्यवाह धनंजय, आयुष, नवीन, शिक्षक प्रमुख शाश्वत ने संबोधित किया। खिचड़ी भोज में सैकड़ों लोगों ने बढ़ी संख्या में भाग लिया। विधायक सुशील शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, विनय द्विवेदी, अवधेश पाण्डेय, नवीन कटियार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *